Advertisement
Advertisement
होम / MahaKumbh 2025: इस तारीख से प्रयागराज के लिए शुरु होगी गुरुग्राम रोडवेज बस सेवा, बुकिंग के लिए लगा काउंटर

MahaKumbh 2025: इस तारीख से प्रयागराज के लिए शुरु होगी गुरुग्राम रोडवेज बस सेवा, बुकिंग के लिए लगा काउंटर

BY: • LAST UPDATED : January 31, 2025
Inkhabar Haryana, MahaKumbh 2025: गुरुग्राम निवासियों को प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में जाने के लिए प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी को भारी भरकम किराया देने की जरूरत नहीं है। गुरुग्राम के श्रद्धालुओं को कुंभ यात्रा करवाने के लिए गुरुग्राम बस अड्डे से स्पेशल बस 1 फरवरी यानी कल से शुरू की जाएगी। गुरुग्राम से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की माँग थी कि गुरुग्राम से कुंभ मेले के लिए बस शुरू की जाए ताकि गुरुग्रामवासी बिना किसी समस्या के कुंभ यात्रा में शामिल हो सके। अगर किसी भी श्रद्धालु को कुंभ यात्रा के लिए जाना है तो गुरुग्राम बस स्टेंड से वह टिकट ले सकते है।

1 फरवरी से कुंभ मेले के लिए बसें होगी शुरु

गुरुग्राम रोडवेज जीएम की माने तो 1 फरवरी से कुंभ मेले के लिए स्पेशल बसें शुरू की जाएगी और रोजाना शाम 6 बजे गुरुग्राम बस अड्डे से बस रवाना की जाएगी। जो अगले दिन सुबह प्रयागराज पहुंचेगी तो वही यही बस प्रयागराज से शाम को रवाना होगी और गुरुग्राम में अगले दिन सुबह पहुंचेगी। अगर किसी भी श्रद्धालु को कुंभ यात्रा में शामिल होना है तो बस का किराया एक तरफ से 980 रुपए निर्धारित किया गया है।इसके लिए बस डिपो के अंदर एक टिकट काउंटर भी बनाया गया है। बस में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की सुविधा भी की गई है।

टिकट बुक करने के लिए नहीं ऑनलाइन सुविधा

बता दें कि, गुरुग्राम से जाने वाली बस के टिकट बुक करने के लिए फिलहाल कोई भी ऑनलाइन सुविधा नहीं दी गई है। कुंभ मेले की यात्रा के लिए अभी शुरुआत में केवल एक बस कुंभ मेले में गुरुग्राम बस स्टैंड से जाएगी अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।