




हाल ही में बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद को भगवान विष्णु का अवतार बताते हुए नजर आते हैं। उन्होंने दावा किया कि भगवान शिव ने उनके सपने में आकर उन्हें बताया कि वे “कल्कि” हैं और भगवान विष्णु के अवतार के रूप में जन्मे हैं। बाबा का कहना है कि मैं बहुत प्योर हार्ट वाला इंसान हूं। मेरी शक्तियों को समझो, वरना जब तक तुम मेरी ताकत को पहचानोगे, मैं सुदर्शन चक्र से तुम्हें काट चुका होऊंगा।
उनके इस बयान ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कुछ लोग इसे मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे मानसिक स्वास्थ्य से जोड़ रहे हैं। बाबा के समर्थक उनकी आध्यात्मिकता और व्यक्तित्व की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं आलोचक उनके दावों को भ्रमित करने वाला और अजीब मान रहे हैं।
महाकुंभ में बाबा के कई और दावे सामने आए। उनके अनुसार, उन्होंने भगवान शिव और विष्णु के साक्षात्कार किए हैं, जो उनके जीवन का उद्देश्य स्पष्ट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है जब दुनिया को उनकी शक्तियों और अवतार रूपी सत्य को मान लेना चाहिए।




