




Ambala News: बिजली विभाग की तानाशाही के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
महेंद्रगढ़ पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर नाके लगाकर वाहन चालकों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहन चालकों के पास गाड़ी के कागजात अधूरे पाए गए, कुछ वाहनों की नंबर प्लेट गायब थी, और कई चालक बिना हेलमेट के पाए गए। पुलिस ने इन मामलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए चालकों पर जुर्माना लगाया और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
शहर में बुलेट बाइकों से पटाखे फोड़ने और तेज गति से वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने खास नजर रखी। ऐसे मामलों में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चार बुलेट बाइकों को इंपाउंड किया। इन बाइकों के चालकों पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया गया।
महेंद्रगढ़ थाना एसएचओ सेठी मलिक ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि वे किसी को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए देखें, जैसे बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाना या पटाखे फोड़ना, तो वे उसकी फोटो और गाड़ी नंबर पुलिस को उपलब्ध कराएं।
एसएचओ सेठी मलिक ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाने के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। महेंद्रगढ़ पुलिस का यह सख्त अभियान नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।




