Advertisement
Advertisement
होम / Mahendragarh SDM transfer protest: हरियाणा में SDM अनिल कुमार के समर्थन में उतरे सैकड़ों लोग, तबादला रद्द कराने को लेकर सीएम नायब सैनी के नाम सौपा ज्ञापन

Mahendragarh SDM transfer protest: हरियाणा में SDM अनिल कुमार के समर्थन में उतरे सैकड़ों लोग, तबादला रद्द कराने को लेकर सीएम नायब सैनी के नाम सौपा ज्ञापन

BY: • LAST UPDATED : July 25, 2025
Inkhabar Haryana, Mahendragarh SDM transfer protest: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को एक बड़ा जनसमूह एसडीएम अनिल कुमार के समर्थन में सड़कों पर उतर आया। लोगों ने एसडीएम का तबादला रद्द करने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक कंवर सिंह यादव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और अपील की कि ऐसे ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारी का तबादला न किया जाए, जिसने महज पांच महीनों में शहर की तस्वीर बदल दी।

समर्थन में उतरे सैकड़ों लोग

सुबह से ही शहर के प्रमुख सामाजिक संगठनों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग महेंद्रगढ़ मुख्यालय पर एकत्रित होने लगे। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम अनिल कुमार का तबादला रद्द करने की मांग की। लोगों ने कहा कि अधिकारी ने रिकॉर्ड समय में वह कार्य कर दिखाए हैं जो दशकों से लंबित थे।

एक प्रदर्शनकारी रामनिवास पाटोदा ने कहा कि SDM साहब ने महेंद्रगढ़ शहर को नई दिशा दी है। अतिक्रमण हटवाने से लेकर सरकारी स्कूलों और दफ्तरों की व्यवस्था सुधारने तक, हर स्तर पर उनकी मेहनत दिखी है। ऐसे अधिकारी को हटाना न्याय नहीं है। वहीं प्रदर्शन में शामिल शैलजा नामक महिला ने कहा कि महेंद्रगढ़ हमेशा विकास से पीछे रहा, लेकिन जब कोई अधिकारी ईमानदारी से काम करता है तो उसका तबादला कर दिया जाता है। यह जनता के साथ अन्याय है।

Advertisement

विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर

प्रदर्शनकारियों का मानना है कि यदि अनिल कुमार का तबादला रद्द नहीं किया गया तो कई चल रहे विकास कार्य अधूरे रह जाएंगे और प्रशासनिक कार्यों में सुस्ती आ जाएगी। लोगों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि तबादला आदेश से न केवल प्रशासनिक स्थिरता प्रभावित होगी, बल्कि क्षेत्र की प्रगति भी रुक जाएगी।

विधायक ने ज्ञापन लेकर दिया आश्वासन

विधायक कंवर सिंह यादव स्वयं प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष उठाएंगे। आज सामाजिक संगठनों ने मुझे महेंद्रगढ़ SDM अनिल कुमार यादव का तबादला रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा है। मैं इसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पेश करूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस पर गंभीरता से विचार करेंगे।