Advertisement
Advertisement
होम / Mahipal Dhanda: “हिंदुस्तान को असली आजादी अब मिली क्योंकि मजबूत राजनीतिक सोच ने देश में कानून को बदला”- महिपाल ढ़ाडा

Mahipal Dhanda: “हिंदुस्तान को असली आजादी अब मिली क्योंकि मजबूत राजनीतिक सोच ने देश में कानून को बदला”- महिपाल ढ़ाडा

BY: • LAST UPDATED : April 5, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Mahipal Dhanda: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने एक बार फिर अपने बेबाक बयानों से राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। वक्फ बोर्ड से जुड़े विधेयक के पारित होने के बाद उन्होंने देश के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य और वर्तमान राजनीतिक सोच पर गहरी टिप्पणी की। उनका कहना है कि हिंदुस्तान को असली आजादी अब मिली क्योंकि मजबूत राजनीतिक सोच ने देश में कानून को बदला है।

हिंदु समाज पर हुआ है ऐतिहासिक अत्याचार

मंत्री ने कहा कि भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था—मुसलमानों को पाकिस्तान और हिंदुओं को हिंदुस्तान मिला। उस समय जमीनों का भी बंटवारा कर दिया गया था, लेकिन जो अन्य धर्मों के लोग भारत में रह गए, उन्हें यह देश प्यारा था और उन्होंने यहीं रहने का निर्णय लिया। महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी ऐसे मुद्दों पर ठोस कानून नहीं बनाए। कमजोर राजनीतिक सोच के कारण अंग्रेजों के बनाए 1860 से पूर्व के कानूनों को ही देश पर थोप दिया गया। वे कानून जो अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के अनुसार तैयार किए थे, वे ही भारत में लागू रहे।

मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने 60-65 वर्षों तक बस उन्हीं पुराने कानूनों को ढोया है। भारत की परंपरा, आचार और व्यवहार के अनुरूप कानून बनाने की न तो इच्छा थी, न ही विचार। आज देश में मजबूत राजनीतिक सोच है, जिसने अपने समाज के अनुकूल कानून बनाए हैं। इसी कारण से हिंदुस्तान मूल रूप से अब आज़ाद हुआ है।

Advertisement

वक्फ बोर्ड पर स्पष्ट रुख

वक्फ से संबंधित मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले ही कानून बनाकर इस विषय का समाधान किया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उस समय की सरकारों को हिंदु समाज की चिंता नहीं थी। कांग्रेस आज भी एकतरफा सोच के साथ केवल उसी पक्ष का समर्थन करती है, जिससे हिंदु समाज की हानि हो। निकाह जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस एकतरफा रुख अपनाए हुए है।

Advertisement

लेटेस्ट खबरें