Advertisement
Advertisement
होम / Mahipal Dhanda on CET Exam 2025: “पेपर वाले दिन सभी स्कूलों में…”, CET एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ाडा ने किया बड़ा ऐलान

Mahipal Dhanda on CET Exam 2025: “पेपर वाले दिन सभी स्कूलों में…”, CET एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ाडा ने किया बड़ा ऐलान

BY: • LAST UPDATED : July 24, 2025
Inkhabar Haryana, Mahipal Dhanda on CET Exam 2025: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साफ किया है कि सीईटी परीक्षा के दिन राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इससे परीक्षा के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और अभ्यर्थियों को बेहतर परीक्षा वातावरण मिल सकेगा।

छुट्टी को लेकर बना हुआ था असमंजस

हाल के दिनों में यह चर्चा जोरों पर थी कि सीईटी परीक्षा के दिन स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा या नहीं। परीक्षार्थियों और शिक्षकों के बीच इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। कई स्कूलों में इस पर कोई स्पष्ट आदेश न होने की वजह से असमंजस की स्थिति बनी रही। मगर अब शिक्षा मंत्री के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।

शिक्षा मंत्री ने जींद में की घोषणा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा आज जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU) में एक फाउंडेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने उनसे CET परीक्षा को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए पेपर वाले दिन राज्यभर के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा की निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। स्कूलों की छुट्टी से न केवल परीक्षा केंद्रों पर शांति और सुव्यवस्था बनी रहेगी, बल्कि छात्रों को भी समय पर पहुंचने में आसानी होगी।

Advertisement