Inkhabar Haryana, Makar Sakranti 2025: दिल्ली के रिठाला में मकर संक्रांति के दिन एक खास नजारा देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वांचल की महिलाओं के साथ दही-चुरा का आनंद लेते हुए मकर संक्रांति मनाई। रिठाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत मिश्रा ने इस आयोजन का नेतृत्व किया।
पूर्वांचल की संस्कृति से जुड़ाव
मकर संक्रांति पूर्वांचल की प्रमुख पर्वों में से एक है, जहां दही-चुरा और तिल-गुड़ का विशेष महत्व है। राहुल गांधी का इस मौके पर रिठाला में मौजूद रहना और इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद लेना, कांग्रेस की तरफ से पूर्वांचल के लोगों को एक खास संदेश देने का प्रयास है। रिठाला क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाताओं की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए यह कदम कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
कांग्रेस का पूर्वांचल वोटरों पर फोकस
रिठाला क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत मिश्रा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि पूर्वांचल के वोटर्स उनके लिए बेहद अहम हैं। दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल के लोगों की भूमिका लंबे समय से महत्वपूर्ण रही है। राहुल गांधी द्वारा इस तरह से उनकी संस्कृति और परंपरा में शामिल होना, कांग्रेस के पूर्वांचली समुदाय के प्रति लगाव और समर्थन को दर्शाता है।
राजनीति और परंपरा का मेल
राहुल गांधी के इस कदम को कांग्रेस की “जमीनी स्तर पर जुड़ाव” की राजनीति के तौर पर देखा जा रहा है। रिठाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस लंबे समय से संघर्ष कर रही है। इस बार सुशांत मिश्रा को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने संकेत दिया है कि वह यहां पूरी ताकत से मैदान में है।