Advertisement
Advertisement
होम / Manohar Blood Donation Camp: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्मदिवस पर “मनोहर रक्तदान शिविर” का हुआ आयोजन, कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा सहित ये दिग्गज नेता पहुंचें

Manohar Blood Donation Camp: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्मदिवस पर “मनोहर रक्तदान शिविर” का हुआ आयोजन, कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा सहित ये दिग्गज नेता पहुंचें

BY: • LAST UPDATED : May 5, 2025
Inkhabar Haryana, Manohar Blood Donation Camp: हरियाणा के पूर्व CM और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर मोरनी क्षेत्र में “मनोहर रक्तदान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा विधानसभा के अध्यक्ष हरिंदर कल्याण, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया सहित अनेक प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे।

कालका विधायक ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला

रक्तदान के दौरान कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए आयोजकों ने उन्हें समाज का असली नायक बताया। शिविर के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई थीं, जिसमें मेडिकल स्टाफ, आवश्यक उपकरण, और आपातकालीन सेवाएं शामिल थीं।

छात्राओं को बांटी साइकिल

इस कार्यक्रम के बाद कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा जिले के सरकारी स्कूलों के 8वीं और 9वीं क्लास की छात्राओं को प्रोत्सहन देने के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने बच्चियों को  साइकिल दी। यह आयोजन पंडित केदारनाथ शर्मा होस्पिटल व चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया है।