Advertisement
Advertisement
होम / Manohar Lal Khattar: शिमला पहुँचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह पीटर हॉफ में धूमधाम से हुआ स्वागत

Manohar Lal Khattar: शिमला पहुँचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह पीटर हॉफ में धूमधाम से हुआ स्वागत

BY: • LAST UPDATED : November 7, 2024

Inkhabar Haryana, Manohar Lal Khattar: केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शिमला पहुंचे। उनका स्वागत राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ में धूमधाम से किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Panchkula News: नई डिप्टी कमिश्नर मोनिका गुप्ता पहुंची जिला सचिवालय, किया सरप्राइज़ इंस्पेक्शन

विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

खट्टर ने हिमाचल प्रदेश में ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से चर्चा करने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाई है। इस बैठक में ऊर्जा एवं शहरी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण नीतियों और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Advertisement

खट्टर करेंगे समीक्षा बैठक

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में ऊर्जा और आवासीय परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में राज्य सरकार के आला अधिकारी और विभागीय सचिव भी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में विकास कार्यों की गति को तेज करना और केंद्रीय योजनाओं को अमल में लाना है।

Ambala Chath puja 2024: घग्गर नदी के प्रदूषण से परेशान लोग तालाब में बना रहें घाट, महिलाएं करेंगी स्नान एवं पूजा-पाठ