Advertisement
Advertisement
होम / Martyr Dinesh Kumar: पलवल से शहीद दिनेश कुमार के चचेरे भाई मुकेश हुए भावुक, कहा- “मुझे अपने भाई की शहादत पर गर्व”

Martyr Dinesh Kumar: पलवल से शहीद दिनेश कुमार के चचेरे भाई मुकेश हुए भावुक, कहा- “मुझे अपने भाई की शहादत पर गर्व”

BY: • LAST UPDATED : May 9, 2025
Inkhabar Haryana, Martyr Dinesh Kumar: हरियाणा के पलवल गांव गुलाबद के निवासी शहीद दिनेश कुमार शर्मा ने 7 मई को देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। इस दुखद समाचार से पूरा गांव शोक में डूब गया, लेकिन साथ ही एक गर्व की भावना भी हर एक चेहरे पर साफ झलक रही थी। देशभक्ति की इस मिसाल को सलाम करने पहुंचे उनके चचेरे भाई मुकेश कुमार, जो स्वयं भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वे जैसे ही यह खबर सुनकर ड्यूटी से छुट्टी लेकर पहुंचे, तो सीधे अपने शहीद भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

भाई मुकेश हुए भावुक

मुकेश कुमार की आंखों में आंसू थे, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा था। अंतिम संस्कार के महज 24 घंटे बाद वे फिर से अपने फर्ज की राह पर लौटने के लिए तैयार दिखे। जब उनसे इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मुझे अपने भाई की शहादत पर गर्व है। वो देश के काम आया, इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। उसकी कमी तो हमेशा रहेगी, लेकिन मेरे लिए पहले देश और फिर बाकी सब कुछ है।

देश की सेवा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता- मुकेश

मुकेश का यह जज्बा बताता है कि देश की रक्षा करने वाले परिवारों की सोच कितनी बुलंद होती है। एक ओर भाई की विदाई का दुख था, दूसरी ओर कर्तव्य की पुकार। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सेवा ही उनके परिवार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वह अपने भाई के बलिदान को एक प्रेरणा के रूप में लेकर और मजबूती से अपने फर्ज को निभाएंगे।