Advertisement
Advertisement
होम / MDU Security for Kashmiri Student: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अलर्ट, MDU रोहतक में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई गई

MDU Security for Kashmiri Student: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अलर्ट, MDU रोहतक में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई गई

BY: • LAST UPDATED : April 30, 2025

Inkhabar Haryana, MDU Security for Kashmiri Student: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट करते हुए कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। हरियाणा सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

MDU में 90 कश्मीरी छात्र

हरियाणा की प्रमुख शिक्षण संस्था महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU), रोहतक में वर्तमान में करीब 90 कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से कई छात्र यूनिवर्सिटी के छात्रावासों में भी रह रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सीधे निगरानी में लेने का फैसला किया है। प्रशासन ने रोहतक पुलिस को औपचारिक पत्र लिखकर सुरक्षा सहयोग मांगा है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।

केंद्र सरकार का निर्देश और राज्य की प्रतिक्रिया

केंद्र सरकार ने एक विस्तृत पत्र जारी कर हरियाणा की सभी यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों को कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा है। इस निर्देश के बाद, राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

MDU के सुरक्षा प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे लिए हर छात्र पहले भारतवासी है। यूनिवर्सिटी में सिर्फ कश्मीरी मुस्लिम ही नहीं बल्कि कश्मीरी पंडित छात्र भी पढ़ रहे हैं। सभी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। सरकार की ओर से जारी पत्र के बाद हमने पुलिस से भी मदद मांगी है और यूनिवर्सिटी परिसर की निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि छात्र चाहे कश्मीरी हों या पंजाबी, गुजराती या किसी अन्य राज्य से — MDU में सभी एक समान हैं और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण देना हमारा कर्तव्य है।

Advertisement