Advertisement
Advertisement
होम / Mohanlal Badoli Meet PM Modi: मोहन लाल बडौली ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, कहा-“PM के नेतृत्व में देश और हरियाणा दोनों विकास के नए आयाम छू रहे “

Mohanlal Badoli Meet PM Modi: मोहन लाल बडौली ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, कहा-“PM के नेतृत्व में देश और हरियाणा दोनों विकास के नए आयाम छू रहे “

BY: • LAST UPDATED : March 28, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Mohanlal Badoli Meet PM Modi: हरियाणा में भाजपा अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने हाल ही में PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री से मुलाकात कर प्रदेश में संगठन से जुड़ी अहम चर्चाएं कीं। उन्होंने हरियाणा में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और सरकार की जनहित योजनाओं पर भी बातचीत की। सोनीपत में मीडिया से बातचीत के दौरान बडौली ने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी, जिनमें सीएम नायब सिंह सैनी की यात्रा और संगठन की अहम बैठकें शामिल हैं।

बडौली ने की PM से मुलाकात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि PM के नेतृत्व में देश और हरियाणा दोनों विकास के नए आयाम छू रहे हैं। इस दौरान हरियाणा में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के आगामी हरियाणा दौरे को लेकर भी महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

सीएम का सोनीपत दौरा

मोहन लाल बडौली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मार्च को सोनीपत में रात्रि ठहराव करेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए चर्चा करेंगे। इसके अलावा, 30 मार्च को सोनीपत में आयोजित होने वाली मैराथन में भी मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

Advertisement

पानीपत में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक

प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आगामी 2 और 3 अप्रैल को पानीपत के पत्तीकल्ण में भाजपा की दो दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और सीएम नायब सिंह सैनी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
Advertisement

लेटेस्ट खबरें