Advertisement
Advertisement
होम / Mohanlal Badoli on Caste Census: “यह जनगणना देश की सामाजिक…”, मोहनलाल बडौली ने जातिगत जनगणना को बताया ऐतिहासिक कदम

Mohanlal Badoli on Caste Census: “यह जनगणना देश की सामाजिक…”, मोहनलाल बडौली ने जातिगत जनगणना को बताया ऐतिहासिक कदम

BY: • LAST UPDATED : May 1, 2025

Inkhabar Haryana, Mohanlal Badoli on Caste Census: हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के उस निर्णय की सराहना की जिसमें देशभर में जातिगत जनगणना कराने का फैसला लिया गया है। बडोली ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया एक “ऐतिहासिक कदम” बताया और इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

जातिगत जनगणना को बताया ऐतिहासिक फैसला

बडोली ने कहा कि यह फैसला सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा और साहसिक कदम है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने भी इस प्रकार की जनगणना के वादे तो किए थे, लेकिन कभी उन्हें अमल में नहीं लाया। भाजपा सरकार ने जो कहा, उसे करके दिखाया। यह जनगणना देश की सामाजिक संरचना को समझने और हर वर्ग को उसका हक देने के लिए ज़रूरी है।

पानी के मुद्दे पर केजरीवाल और पंजाब सरकार पर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहन लाल बडोली ने पानी के मुद्दे पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब से दिल्ली होते हुए हरियाणा को मिलने वाले पानी की आपूर्ति लगातार घट रही है। इस विषय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बातचीत भी की है।

Advertisement

बडोली ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी एक जीवनदायिनी जरूरत है और इस पर राजनीति करना जनता के साथ अन्याय है।

विपक्ष को घेरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष केवल वादे करता है, जबकि भाजपा सरकार ज़मीन पर काम करके दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व में देश ने विकास और सामाजिक संतुलन दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।