Advertisement
Advertisement
होम / Mohanlal Badoli on Tiranga Yatra: सोनीपत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को समर्पित रहा सम्मान समारोह

Mohanlal Badoli on Tiranga Yatra: सोनीपत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को समर्पित रहा सम्मान समारोह

BY: • LAST UPDATED : May 15, 2025
Inkhabar Haryana, Mohanlal Badoli on Tiranga Yatra: हरियाणा के सोनीपत जिले में आज एक विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित थी। यह आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक संगठनों, सम्मानित नागरिकों और बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुभाष चौक से अंबेडकर चौक तक पहुंची तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सुभाष चौक से हुई और यह अंबेडकर चौक तक पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य देश के सैनिकों के सम्मान में एकजुट होकर राष्ट्रीय गौरव का संदेश देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया, जिन्होंने इस मौके पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हर जवान का यह राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर भारत की ताकत और संकल्प को दुनिया के सामने रखा है।

ये नेता रहे मौजूद

इस मौके पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा, सोनीपत विधायक निखिल मदान और खरखोदा विधायक पवन सैनी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में भारतीय सेना के अद्वितीय साहस की सराहना करते हुए ‘जय हिंद, जय भारत’ के नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के उन सपूतों के प्रति हमारा आभार है जिन्होंने अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर भारत की सुरक्षा सुनिश्चित की है। भाजपा सदैव उनके सम्मान में खड़ी है। उन्होंने भी इस अवसर पर सेना के शौर्य को याद करते हुए कहा कि हमारा प्रत्येक नागरिक सैनिकों की वीरता को महसूस करता है और यह यात्रा इसी भावना की प्रतीक है।