




National Unity Day: हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय के परिसर में हुआ। मुख्यमंत्री नायब सैनी इस समारोह के मुख्य अतिथि थे।
मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए इस वर्ष को विशेष बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल का पूरा जीवन देश की एकता और सेवा के लिए समर्पित था।
सैनी ने सरदार पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक उच्चकोटी के प्रशासनिक अधिकारी और कुशल राजनेता थे। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही उन्होंने देश की 562 रियासतों को एकजुट किया। यह उनकी महानता का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर की समस्या का भी जिक्र किया और बताया कि इससे पूरा देश प्रभावित था। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय हम स्वतंत्रता की खुशी के साथ-साथ विभाजन का दुख भी सहन कर रहे थे।
सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने धारा 370 को समाप्त करके सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अब देश में एकता का माहौल है, और आतंकवाद का खतरा कम हुआ है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की शिक्षाओं को याद करते हुए एकता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को फिर से दोहराया।
Stubble Management: पराली प्रबंधन के लिए प्रेरणास्त्रोत, किसान हरि सिंह की अनोखी पहल




