Advertisement
Advertisement
होम / Navodaya Admission: नवोदय विद्यालय के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू, कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए कर सकेंगे आवेदन

Navodaya Admission: नवोदय विद्यालय के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू, कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए कर सकेंगे आवेदन

BY: • LAST UPDATED : October 16, 2024

Navodaya Admission: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो विद्यार्थी इन कक्षाओं में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2024 है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

8 फरवरी 2025 को होगी परीक्षा आयोजित

प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा 8 फरवरी 2025 को होगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक होगा। इस परीक्षा की अवधि कुल ढाई घंटे की होगी, लेकिन दिव्यांग विद्यार्थियों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

परीक्षा प्रश्न

कक्षा 9वीं की परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसमें अंग्रेजी और हिंदी के 15-15 प्रश्न, गणित के 35 प्रश्न और सामान्य विज्ञान के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे और कक्षा 11वीं के लिए भी 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इनमें मानसिक क्षमता के 20 प्रश्न, अंग्रेजी के 20 प्रश्न, विज्ञान के 20 प्रश्न, सामाजिक विज्ञान के 20 प्रश्न और गणित के 20 प्रश्न शामिल होंगे।

Advertisement

आवेदन दस्तावेज और लिंक के द्वारा प्रक्रिया

आवेदन करते समय विद्यार्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें छात्र की फोटो, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और एक मान्य पहचान पत्र शामिल हैं। इन दस्तावेजों के बिना आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। विद्यार्थी एनवीएस की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का उपयोग किया जा सकता है। इस लिंक से आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान कार्ड धारको का निजी अस्पतालों ने इलाज बंद, अस्पतालों को आर्थिक दिक्कते