Inkhabar Haryana, Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले में इन दिनों तेंदुओं की बढ़ती संख्या ने वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग के अधिकारियों को खुशी दी है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। अरावली की पहाड़ियों से लेकर जंगलों तक तेंदुओं की मौजूदगी बढ़ रही है। हाल ही में फिरोजपुर झिरका, तावडू और पुन्हाना के जंगलों में तेंदुए और उनके शावकों को देखा गया है।
कॉलेज परिसर में घूम रहा तेंदुआ
नूंह के पुन्हाना-गोहेता रोड पर स्थित कन्या महाविद्यालय के प्रोफेसर आकाश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कॉलेज प्रांगण में एक तेंदुआ और उसके दो शावक घूम रहे हैं। तेंदुए की यह मौजूदगी छात्रों और कॉलेज प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। कभी वे दिखाई देते हैं, तो कभी अचानक ओझल हो जाते हैं, जिससे परिसर में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
गांव पथराली में चार दिन से तेंदुए की हलचल
फिरोजपुर झिरका के पथराली गांव में पिछले चार दिनों से तेंदुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने पहाड़ी चट्टानों पर एक मादा तेंदुआ और उसके शावक को बैठे हुए देखा, जिसे कैमरे में भी कैद किया गया। इससे पहले तेंदुओं को तावडू क्षेत्र में भी देखा गया था। अब पुन्हाना के डूडौली, गोहेता और दल्लाबास के जंगलों में भी एक तेंदुआ और उसके दो शावक दिखाई दिए हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।
रातभर जागकर पहरा दे रहे ग्रामीण