Inkhabar Haryana, Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राजनीति के एक महान नेता, स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा आज फरीदाबाद पहुंची। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आदर-सम्मान करते हुए इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस यात्रा के दौरान, अस्थियों को यमुना नदी में प्रवाहित करने की प्रक्रिया की गई, जो कि एक भावुक और श्रद्धासुमन आयोजन था।
यमुना नदी में हुई अस्थि हुई प्रवाहित
चौटाला की अस्थि कलश यात्रा फरीदाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंची, जहां कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी एकत्रित हुए। इसके बाद, अस्थियों को यमुना नदी के घाट पर प्रवाहित किया गया। इस यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए, जिन्होंने चौटाला जी की यादों को ताजा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नम आंखों से समर्थकों ने किया याद
इस दौरान, फरीदाबाद के विभिन्न गांवों में भी चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की अस्थियों पर फूल अर्पित किए गए। स्थानीय लोग और उनके अनुयायी बताते हैं कि चौटाला साहब की यादें हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेंगी। उनका जीवन हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा जमीन से जुड़े रहकर किसान और कमेरे वर्ग के लिए काम किया।