




Inkhabar Haryana, Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व सीएम और इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर से पूरा देश शोकाकुल है। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत देश के कई नेताओं और प्रमुख व्यक्तित्वों ने शोक व्यक्त किया। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने अपनी पूरी जिंदगी हरियाणा की राजनीति और समाज सेवा को समर्पित की। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति। pic.twitter.com/QXh74przOI
— Narendra Modi (@narendramodi) December 20, 2024
Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने X पर लिखा कि इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
उनके संदेश में चौटाला जी के जीवनभर की समाज सेवा और उनकी राजनीतिक यात्रा का सम्मान किया गया।
इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की।देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि… pic.twitter.com/58JMF1hkDb
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 20, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन को श्रद्धांजलि देते हुए X पर पोस्ट किया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन की ख़बर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन की ख़बर सुनकर अत्यंत दुख हुआ।
उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 20, 2024
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘ओम प्रकाश चौटाला’ जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांतिः!
हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘ओम प्रकाश चौटाला’ जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देंवें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांतिः!— Rekha Sharma (@sharmarekha) December 20, 2024




