




Palampur:आज सबसे बड़ा एक ही समाचार चारों तरफ गंज रहा है। वहराइच में नरभक्षी भेड़िया और बाघ ने 9 बच्चों और एक व्यक्ति को मार दिया। 50 गांव के लोग पहरा दे रहे हैं। पूरा विभाग भेड़ियों को पकड़ने और मारने में लगा है। ये शब्द पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने जारी विज्ञप्ति में कहे । उन्होंने कहा कि वहां कुछ गांव में इतनी गरीबी है कि कुछ घर बिना दरवाजे के है। सोते समय या तो परदा लगाते है या खाट खड़ी कर देते है।
भारत भी दुनिया का अजीब देश है जहां हर दिन एक से एक चमत्कार हो रहे हैं।पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार कहा कि दुनिया के 190 देशों में 5 सबसे अमीर देशों में भारत का नाम है, परन्तु विकास ऐसा जिसमें कहीं अमीरी चमक रही है और कहीं गरीबी सिसक रही है। मकान में दरवाजा नहीं। इस त्रासदी का सबसे बड़ा कारण है बढ़ती आबादी का विस्फोट है। आबादी बढ़ेगी तो मकान चाहिए, मकानों के लिए जगह चाहिए।
Kurukshetra News: हाईवे पर दिनदहाड़े मोबाइल लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
इसलिए बढ़ती आबादी के कारण जंगल कट रहे है। जंगलों की कमी के कारण जानवर गांव की ओर आ रहे हैं। भेड़िया या बाघ अगर एक बार मनुष्य का मांस चख ले तो उसे इतना स्वाद लगता है कि वह फिर नरभक्षी बन जाता है और केवल मनुष्य का ही शिकार करता है। इसी तरह हिमाचल के जिला चंबा के डलहौजी के एक घर में एक भालु घुस गया तो दूसरी ओर जिला सिरमौर के पांवटा के पास एक गांव में हाथी आ गये। पूरे देश से इस प्रकार के समाचार आ रहे है।
उन्होंने कहा कि यदि बढ़ती आबादी के विस्फोट को नहीं रोका गया तो हर प्रकार से ऐसी समस्याएं पैदा होगी। गरीबी, बेरोजगारी अपराध आत्महत्याओं के साथ साथ नरभक्षी पशु भी मनुष्य के लिए संकट पैदा करेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि सरकार अति शीघ्र कानून द्वारा बढ़ती आबादी को रोके। अब तो पानी सिर से ऊपर चला गया है। आबादी रोकनी ही नहीं घटानी भी होगी। एक परिवार से केवल दो बच्चे और एक बच्चे के परिवार को अधिक सुविधाएं हो ताकि आबादी घटें। यदि न संभले तो भारत में कई जगह वहराइच की तरह नरभक्षी भेड़िया घूमते हुए मिलेंगे।
पांच किलो डोडा पोस्त सहित युवक गिरफ्तार, जानिए क्या हैं पूरा मामला




