




बता दें कि, बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की धीमी गति, सड़कों की मरम्मत और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बैठक के दौरान कुल 12 शिकायतों में से 8 की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में नागरिक अस्पताल पलवल के नर्सिंग कॉलेज और जिला सर्जन कार्यालय की स्थिति पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री को इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने जल्द से जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में होडल विधायक हरेंद्र, पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, हथीन विधायक इजरायल, और भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने भी भाग लिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों, जल निकासी और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत की।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि सरकार सभी शिकायतों और विकास संबंधी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।




