




हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से आने वाले लगभग 5,000 युवाओं के लिए ठहरने, टेंट, पेयजल, शौचालय, बिजली, यातायात प्रबंधन, और सफाई जैसी सुविधाएं उचित रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही खिलाड़ियों के आवागमन के लिए वाहनों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाजहित में उनकी भूमिका को प्रेरित करना है। खेल राज्यमंत्री ने इस दिशा में युवाओं को जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रभावी माध्यम बनाने पर जोर दिया।
महोत्सव की तैयारियों के बीच राज्यमंत्री गौरव गौतम ने लोहारू में कांग्रेस नेता के कॉलेज की एक छात्रा की आत्महत्या के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है और हरियाणा सरकार निष्पक्ष जांच के माध्यम से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसमें किसी कांग्रेस नेता की भूमिका साबित होती है, तो यह समाज के लिए शर्मनाक होगा।
Sirsa News: सिरसा में रिमझिम बारिश से रबी की फसलों को संजीवनी, किसानों के चेहरे खिले




