Advertisement
Advertisement
होम / Pandit Moolchand Sharma: बल्लभगढ़ में 2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक मूलचंद शर्मा ने किया शुभारंभ

Pandit Moolchand Sharma: बल्लभगढ़ में 2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक मूलचंद शर्मा ने किया शुभारंभ

BY: • LAST UPDATED : December 11, 2024
Inkhabar Haryana, Pandit Moolchand Sharma: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में विकास की नई कड़ी जोड़ते हुए स्थानीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में ऊंचा गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण और उमराव कॉलोनी की 5 गलियों का पुनर्निर्माण शामिल है।

ऊंचा गांव तालाब का सौंदर्यीकरण

विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि ऊंचा गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण पर लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के तहत तालाब के चारों ओर घूमने के लिए फुटपाथ, बैठने के लिए बेंच, और उचित प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, पशुओं के लिए तालाब में एक अलग पोंड बनाया जाएगा। यह परियोजना न केवल गांव की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि ग्रामीणों के लिए एक आकर्षक और उपयोगी सार्वजनिक स्थल भी बनेगी।

उमराव कॉलोनी में गली निर्माण

इसके अलावा, उमराव कॉलोनी में पाँच गलियों के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 20 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) तकनीक से बनाई जा रही ये गलियां स्थानीय निवासियों को बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या से निजात दिलाएंगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि, इन विकास कार्यों की शुरुआत स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर की गई। मौके पर विधायक का गांववासियों ने पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्हें समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

विधायक का संकल्प

विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य बल्लभगढ़ क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। जो कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।