Advertisement
Advertisement
होम / Panipat Accident News: पानीपत में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Panipat Accident News: पानीपत में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

BY: • LAST UPDATED : December 31, 2024
Inkhabar Haryana, Panipat Accident News: पानीपत के समालखा में नेशनल हाइवे 44 पर एक भयावह ट्रक हादसा हुआ, जिसमें एक चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों ट्रक एक-दूसरे से टकराकर हवा में झूलते हुए सड़क के साइड में बने डिवाइडर पर चढ़ गए। इस हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक उसी में फंस गया और उसकी जान चली गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार तड़के करीब 3:28 बजे हुआ।  एक खाली तेल कंटेनर जो दिल्ली से पानीपत की ओर जा रहा था, समालखा स्थित सामान्य अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर असंतुलित हो गया। चालक को नींद का झोंका आ गया, जिससे उसका ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रैक्टर लदे ट्राले से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेल कंटेनर और ट्राला दोनों सड़कों से उतरकर ऊंचाई से गिर गए।

1 चालाक की हुई मौत

घायल तेल कंटेनर चालक ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्राला चालक ट्रक के मलबे में फंस गया और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची हाइवे पुलिस ने घायल चालक को किसी तरह से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरजीत नामक व्यक्ति के रूप में हुई, जो पंजाब का निवासी था।

Advertisement

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए हाइवे ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना सामान्य अस्पताल समालखा के पास फ्लाईओवर पर घटी। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना के कारण हाइवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे साफ करने के लिए पुलिस ने कड़ी मेहनत की।

CET: हरियाणा में खुलेगा नौकरियों का पिटारा! CET को लेकर HSSC का आया बड़ा अपडेट