Advertisement
Advertisement
होम / Panipat News: पुलिस से तंग आकर PM से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा सेना का जवान, जानें पूरा मामला

Panipat News: पुलिस से तंग आकर PM से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा सेना का जवान, जानें पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : December 9, 2024
Inkhabar Haryana, Panipat News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पानीपत के सेक्टर 13-17 रोड पर एक भारतीय सेना के सिपाही ने न्याय की गुहार लगाते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक चिट्ठी का बैनर लगाकर अपनी व्यथा व्यक्त की। पानीपत के जाटल रोड निवासी सिपाही राजेश ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने झूठा मुकदमा खत्म करने के नाम पर उससे 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और मना करने पर उसके साथ मारपीट की।

क्या है पूरा मामला?

राजेश का कहना है कि उसकी शादी 2022 में झज्जर जिले में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद, हनीमून पर जाने की बात पर राजेश ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर कुछ समय बाद जाने का वादा किया। इस बात से नाराज होकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच पंचायत के बाद राजेश की पत्नी दोबारा उसके घर लौट आई।

बता दें कि, राजेश का आरोप है कि वापस आने के बाद उसकी पत्नी ने ससुराल वालों को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने अपने मायके के लोगों और जीजा को बुलाकर राजेश के माता-पिता के साथ मारपीट की। इस घटना की शिकायत राजेश के परिजनों ने पानीपत पुलिस को दी, जिस पर मुकदमा दर्ज है। लेकिन बाद में उसकी पत्नी ने बहादुरगढ़ थाने में राजेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

Advertisement

रिश्वत मांगने और मारपीट का आरोप

राजेश का कहना है कि उसने झज्जर एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की, जिस पर जांच का जिम्मा डीएसपी को सौंपा गया। लेकिन इसके बाद थाने में पुलिसकर्मियों ने झूठे केस को खत्म करने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की। जब राजेश ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान राजेश घायल हो गया, जिसका मेडिकल भी कराया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

न्याय के लिए उच्च अधिकारियों तक अपील

राजेश ने इस मामले में एसपी, मंत्री और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण वह मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है। अपनी व्यथा सुनाने और न्याय की मांग के लिए वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाहर पहुंचा, ताकि अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचा सके।