Advertisement
Advertisement
होम / Pariksha pe Charcha 2025: ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में बोले सीएम सैनी- “बच्चों को बिना किसी के तनाव के परीक्षा देनी चाहिए”

Pariksha pe Charcha 2025: ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में बोले सीएम सैनी- “बच्चों को बिना किसी के तनाव के परीक्षा देनी चाहिए”

BY: • LAST UPDATED : February 10, 2025
Inkhabar Haryana, Pariksha pe Charcha 2025: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में स्कूल से विद्यार्थियों के साथ वर्चुअली जुड़े। जहां उन्होंने छात्रों के संबोधित किया।  इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों को शिक्षा की ओर प्रेरित किया और उनके सवालों के जवाब भी दिए। सीएम ने शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के समग्र विकास और उनकी चुनौतियों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने इस अवसर पर PM नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा के दौरान दिए गए मूल मंत्रों की भी सराहना की।

CM सैनी ने 21 भागों में चर्चा की

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने स्पष्ट किया कि पीएम ने शिक्षा, परीक्षा के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विषयों पर 21 भागों में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और समग्र विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिससे छात्रों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

हरियाणा सरकार की शिक्षा नीति और सुधार

सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले छात्रों को नौकरी पाने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस सोच को बदला है। अब युवा पढ़ाई करने के बाद सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जगह अपने करियर को लेकर आत्मनिर्भर हो रहे हैं।CM ने यह भी बताया कि उनकी सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने छात्रों से सुझाव भी मांगे ताकि बजट में उनकी जरूरतों को ध्यान में रखा जा सके।

चुनौतियों को स्वीकार करने का संदेश

CM ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें स्वीकार कर उनसे लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, उतनी ही बड़ी सफलता मिलेगी।उन्होंने छात्रों को आगाह किया कि गलत संगति और गलत रास्ते से बचें, क्योंकि यह जीवन में अंधकार ला सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा के दौरान दिए गए सुझावों को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही उज्जवल भविष्य का निर्माण संभव है।

Advertisement