Advertisement
Advertisement
होम / Patwari Union Strike: नायब सरकार द्वारा सूची निकालने पर पटवारियों में दिखा भारी गुस्सा, 1 दिन का लिया सामूहिक अवकाश

Patwari Union Strike: नायब सरकार द्वारा सूची निकालने पर पटवारियों में दिखा भारी गुस्सा, 1 दिन का लिया सामूहिक अवकाश

BY: • LAST UPDATED : January 20, 2025
Inkhabar Haryana, Patwari Union Strike: हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी करने से प्रदेश भर के पटवारियों में भारी गुस्सा है। इसी के चलते बहादुरगढ़ के सभी पटवारी ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसमें वें सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। सोमवार को तहसील कार्यालय में स्थित पटवारियों के कमरों पर ताले लटके रहे। जिसकी वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पटवारियों ने सूची जारी करने पर जताया भारी गुस्सा

सरकार ने जब से प्रदेश भर के भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की है। तभी से पटवारी इसे गलत बता रहे हैं और रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। आज बहादुरगढ़ के सभी पटवारियों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया है। सभी पटवारी एकजुट होकर झज्जर डीसी को ज्ञापन सौंपने के लिए गए हैं। सुबह के समय से ही तहसील कार्यालय में पटवारियों के कमरों पर ताले लटके हुए दिखाई दिए।
यहां जमीन संबंधी कामकाज करवाने के लिए आए आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से काम के लिए चक्कर काट रहे हैं। अब एक बार फिर से पटवारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। जिसकी वजह से उनके काम अटक गए हैं।

प्रदेश भर में लगभग 370 भ्रष्ट पटवारी

बता दें कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर के भ्रष्ट पटवारियों की एक सूची जारी की है। जिसमें लगभग 370 पटवारियों और उनके द्वारा रखे गए 170 सहायकों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। बात झज्जर जिले की करें तो यहां के 20 पटवारी और उनके द्वारा रखे गए 7 सहयोगियों को इस सूची में शामिल किया गया है।
इसके खिलाफ पटवारियों ने बिगुल फूंक दिया है। ऐसे में पटवारियों का आगे का रुख क्या रहता है यह देखने वाली बात होगी।