Advertisement
Advertisement
होम / PM Narender Modi on Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर पीएम मोदी ने कहा- “UCC लागू कर उत्तराखंड ने देश को दिशा दिखाई…”

PM Narender Modi on Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर पीएम मोदी ने कहा- “UCC लागू कर उत्तराखंड ने देश को दिशा दिखाई…”

BY: • LAST UPDATED : April 14, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, PM Narender Modi on Uniform Civil Code: PM नरेंद्र मोदी ने हिसार-अयोध्या एयरपोर्ट की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाने के बाद देश की जनता को संबोधित करते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर एक बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर जमकर हमला बोला और भारतीय संविधान की मूल भावना को बार-बार कुचलने का आरोप लगाया।

UCC पर डंके की चोट – “उत्तराखंड ने दिखाया रास्ता”

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संविधान की आत्मा यह कहती है कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून हो एक “समान नागरिक संहिता”। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने दशकों तक संविधान की दुहाई दी, वही पार्टी उसकी मूल भावना को कुचलती रही। उन्होंने उत्तराखंड की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने डंके की चोट पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया है।

संविधान को बनाया ‘सत्ता का हथियार’

PM ने अपने भाषण में यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमारे संविधान को सत्ता पाने का एक साधन बना दिया है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, उन्होंने संविधान को कुचल दिया। तुष्टिकरण की राजनीति के लिए संविधान का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस ने कभी एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के लिए बनाए गए संवैधानिक आरक्षण की परवाह नहीं की। जबकि उनकी सरकार ने इन समुदायों को न केवल मुख्यधारा से जोड़ा, बल्कि जनधन योजना, बीमा, और लोन जैसी योजनाओं में इन्हें सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया।

Advertisement

कर्नाटक सरकार और धर्म आधारित आरक्षण की आलोचना

पीएम मोदी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी सीधा हमला करते हुए कहा कि वहां धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि बाबा साहेब अंबेडकर ने स्पष्ट किया था कि संविधान में धर्म आधारित आरक्षण का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर बांट दिया। यह न सिर्फ असंवैधानिक है, बल्कि संविधान की भावना का घोर अपमान है।

कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति पर निशाना

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के वक्फ कानून में 2013 में किए गए संशोधन को वोट बैंक की राजनीति का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून को इस तरह बदला गया कि यह संविधान से ऊपर प्रतीत होने लगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह बाबा साहेब के संविधान का सबसे बड़ा अपमान था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का यह कदम न केवल देश के अन्य नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ है, बल्कि मुस्लिम समाज को भी नुकसान पहुंचाने वाला रहा है। अगर कांग्रेस को मुसलमानों की इतनी फिक्र है, तो पार्टी का अध्यक्ष कभी मुसलमान क्यों नहीं बना?
अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को वाकई मुसलमानों की हमदर्दी है, तो क्या वो कभी अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाएंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ वोट बैंक की राजनीति में माहिर हैं, लेकिन सच्चे हक और अधिकार देने में हमेशा नाकाम रहे हैं।
Advertisement

लेटेस्ट खबरें