Advertisement
Advertisement
होम / PM Narendra Modi will honour cleanest village in Haryana: हरियाणा का ये गांव बना स्वच्छ भारत की मिसाल, पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित

PM Narendra Modi will honour cleanest village in Haryana: हरियाणा का ये गांव बना स्वच्छ भारत की मिसाल, पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित

BY: • LAST UPDATED : August 5, 2025
Inkhabar Haryana, PM Narendra Modi will honour cleanest village in Haryana: हरियाणा के करनाल जिले में स्थित सुल्तानपुर गांव आज देशभर के लिए एक आदर्श बन चुका है। कभी जहां गांव का गंदा पानी सीधे नहर में बहता था, आज वहीं पानी आधुनिक जल संरक्षण तकनीक से खेती के लिए पुनः उपयोग में लाया जा रहा है। स्वच्छता, जल प्रबंधन और सामाजिक समरसता की मिसाल बना यह गांव अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।

जल संरक्षण की मिसाल बनी ‘फाइव पोंड स्कीम’

साल 2020 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की सख्त नजर के बाद जब इस गांव का गंदा पानी नहर में जाने से रोका गया, तब पंचायती राज विभाग ने एक बड़ी पहल करते हुए “फाइव पोंड स्कीम” के तहत गंदे पानी को संरक्षित और शुद्ध करने की योजना शुरू की। करीब दो एकड़ भूमि पर बनाए गए इन तालाबों ने गांव की तस्वीर ही बदल दी। आज यही संरक्षित जल खेती के लिए उपयोग में लाया जा रहा है, जिससे भूजल का दोहन भी कम हुआ है और पर्यावरण भी संरक्षित हुआ है।

प्रधानमंत्री से मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

गांव के सरपंच जसमेर सिंह के लिए यह गर्व का क्षण है। उन्हें जल शक्ति मंत्रालय की ओर से सूचित किया गया है कि आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता सम्मान से नवाजा जाएगा। सरपंच भावुक होते हुए कहते हैं, “कभी सोचा नहीं था कि प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिलेगा, यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण दिन होगा।”

Advertisement

साफ-सुथरा, सुव्यवस्थित और गुटबाजी से दूर

आज सुल्तानपुर गांव की गिनती हरियाणा के सबसे साफ-सुथरे गांवों में होती है। यहां घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था है, पॉलिथीन का कोई नामोनिशान नहीं, हर गली साफ और हर चौराहा सुसज्जित है। गांव में सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, पार्क, ग्राम सचिवालय जैसी बुनियादी सुविधाएं न केवल मौजूद हैं, बल्कि पूरी तरह सक्रिय भी हैं।

गांव के नंबरदार विनोद कुमार बताते हैं, “हमारे गांव में ना कोई गुटबाजी है और ना ही किसी के खिलाफ आज तक एफआईआर दर्ज हुई है। जब बात विकास की आती है तो पूरा गांव एकजुट होकर साथ खड़ा होता है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पहचान

सुल्तानपुर गांव की ख्याति अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी फैल चुकी है। कई विदेशी प्रतिनिधिमंडल इस गांव का दौरा कर चुके हैं। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने भी यहां का भ्रमण किया और गांव की स्वच्छता व जल प्रबंधन व्यवस्था की सराहना की।