




अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक बयान में आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में ज़हर मिलाया है, जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। उनके इस बयान से हरियाणा सरकार भड़क गई और इसे “ग़ैर-जिम्मेदाराना और आधारहीन” करार दिया। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इसी पानी का उपयोग करते हैं, तो क्या हरियाणा सरकार वाकई ज़हरीला पानी सप्लाई करेगी?
बता दें कि, हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के इस बयान को अफवाह फैलाने और जनता को गुमराह करने की कोशिश करार देते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोनीपत की CJM कोर्ट में डिज़ास्टर मैनेजमेंट अधिनियम की धारा 2D और IPC की धारा 154 के तहत मामला दर्ज करवाया जाएगा।
हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि केजरीवाल के इन बयानों का कोई आधार नहीं है और यह केवल राजनीतिक माहौल गर्माने के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस तरह के झूठे आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेगी और कानूनी कार्रवाई के जरिए सच्चाई सामने लाई जाएगी।




