Advertisement
Advertisement
होम / Police Help HTET Candidate in Rewari: रेवाड़ी पुलिस बनी HTET कैंडिडेट की संकट में साथी, समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

Police Help HTET Candidate in Rewari: रेवाड़ी पुलिस बनी HTET कैंडिडेट की संकट में साथी, समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

BY: • LAST UPDATED : July 31, 2025
Inkhabar Haryana, Police Help HTET Candidate in Rewari: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर जहां अधिकांश छात्र परीक्षा की तैयारी में व्यस्त थे, वहीं एक परीक्षार्थी रेणुका के लिए यह दिन एक संघर्ष की शुरुआत लेकर आया। लेकिन इस संघर्ष को राहत में बदला रेवाड़ी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने, जिसने “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के अपने मूलमंत्र को न केवल निभाया बल्कि उदाहरण बनकर पेश किया।

सुबह 5 बजे परिक्षा देने निकली थी कैंडिडेट

रेणुका बहादुरगढ़ की निवासी हैं, आज सुबह 5 बजे रेवाड़ी में HTET परीक्षा देने के लिए निकली थीं। सामान्य परिस्थितियों में यह यात्रा आसान हो सकती थी, लेकिन आज का मौसम प्रतिकूल था। बारिश और धुंध के चलते उनकी बस धारूहेड़ा बस स्टैंड तक ही पहुँच पाई। परीक्षा का समय नजदीक था और रेणुका के पास परीक्षा केंद्र तक पहुँचने का कोई साधन नहीं था। घबराहट और तनाव के बीच उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई।

रेवाड़ी पुलिस की तत्परता

रेणुका की कॉल मिलते ही रेवाड़ी पुलिस की ईआरवी (आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन) नंबर 586 तुरंत सक्रिय हुई। बिना समय गंवाए टीम धारूहेड़ा बस स्टैंड पहुँची और रेणुका को सुरक्षित एवं समय पर उनके परीक्षा केंद्र  गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेवाड़ी तक पहुँचाया।

Advertisement