Advertisement
Advertisement
होम / Professor Ali Khan Mahmudabad: अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को न्यायिक हिरासत में भेजा, अगली सुनवाई इस तारीख को होगी

Professor Ali Khan Mahmudabad: अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को न्यायिक हिरासत में भेजा, अगली सुनवाई इस तारीख को होगी

BY: • LAST UPDATED : May 20, 2025
Inkhabar Haryana, Professor Ali Khan Mahmudabad: हरियाणा के सोनीपत के अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सोनीपत की जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 27 मई को तय की है।खान को रविवार को दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

क्यों हुए अरेस्ट?

42 वर्षीय अली खान ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर ऐसी अभद्र टिप्पणी की जो उनके पद और हैसियत के बिल्कुल अनुरूप नहीं है। उन्होंने 8 मई को अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए। इनमें उन्होंने लिखा कि हिंदुत्व के झंडाबरदारों को कर्नल सोफिया कुरैशी की प्रशंसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है जो एक मुस्लिम महिला हैं। खान को रविवार को दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें ग्रेटर कैलाश स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया और बाद में सोनीपत पुलिस को सौंप दिया गया।