Advertisement
Advertisement
होम / Purchase of Millet: मंडियों में बाजरे की खरीद ने मचाई धूम, पिछले साल की तुलना इस बार ज्यादा बढ़ोतरी

Purchase of Millet: मंडियों में बाजरे की खरीद ने मचाई धूम, पिछले साल की तुलना इस बार ज्यादा बढ़ोतरी

BY: • LAST UPDATED : October 16, 2024

Purchase of Millet: गुरुग्राम ज़िले की मंडियों में बाजरे की ख़रीद प्रक्रिया जोरों पर है। हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा सरकारी स्तर पर बाजरे की ख़रीद की जा रही है। इस वर्ष अभी तक 2 लाख 61 हज़ार 121 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। गुरुग्राम ज़िले के कुल 10 हज़ार 803 किसान अब तक अपनी फसल मंडियों में बेच चुके हैं, जबकि “मेरी फ़सल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर 21 हज़ार 332 किसान पंजीकृत हैं।

मंडियों में हेल्प डेस्क की सुविधा

सोहना, पटौदी, और फरूखनगर मंडियों में बाजरे की सरकारी ख़रीद 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए इन मंडियों में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। फरूखनगर मंडी में अब तक 42 हज़ार 888 क्विंटल, सोहना मंडी में 44 हज़ार 31 क्विंटल, और पटौदी जाटौली मंडी में 1 लाख 74 हज़ार 202 क्विंटल बाजरा ख़रीदा गया है।

इस बार सरकारी खरीद अधिक

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अब तक सरकारी ख़रीद में 37 हज़ार 24 क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले साल कुल 2 लाख 24 हज़ार 97 क्विंटल बाजरा ख़रीदा गया था। गुरुग्राम की सबसे बड़ी मंडी पटौदी जाटौली है, जहां सबसे अधिक सरकारी ख़रीद की जाती है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान उठान के 72 घंटे के भीतर किया जा रहा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

Advertisement

Haryana Polution: हवा में घुला प्रदूषण, सरकार ने लागू किए सख्त कानून