





मंत्री राजेश नागर ने जनता को दिया आश्वासन
दरबार में सेक्टर 77 बीपीटीपी एलाइट फ्लोर के निवासियों ने बिल्डर की मनमानी को लेकर शिकायत की। उन्होंने कहा कि बिल्डर ने क्लब हाउस निर्माण के लिए मोटी रकम वसूलने के बावजूद आज तक वादा पूरा नहीं किया। साथ ही, बिल्डर ने रखरखाव शुल्क को डेढ़ गुना बढ़ा दिया है, जिससे निवासी परेशान हैं। इस पर मंत्री नागर ने बिल्डर को फोन कर सख्त निर्देश दिए और मामले को अगले दिन तक सुलझाने का आदेश दिया।
दरबार में जोगी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने धर्मशाला के लिए पंचायती जमीन दिलाने की मांग रखी। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने मंत्री से गुहार लगाई कि अन्य समाजों की तरह जोगी समाज को भी अपनी सामाजिक गतिविधियों के लिए धर्मशाला की सुविधा मिलनी चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में जमीन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
दरबार में कई अन्य मुद्दों को भी उठाया गया, जैसे:
मंत्री ने इन समस्याओं में से अधिकांश का मौके पर समाधान किया और अन्य मामलों में अधिकारियों को फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को दूर करना है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से हम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवा रहे हैं। इसके बावजूद, मैं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध हूं। खुले दरबार की इस पहल से जनता ने संतोष व्यक्त किया और मंत्री की सक्रियता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की।
Farmer Protest: फौगाट खाप पंचायत की अपील, किसान संगठनों की एकता से ही संभव है आंदोलन की सफलता




