Advertisement
Advertisement
होम / Rajesh Nagar: राज्यमंत्री राजेश नागर ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Rajesh Nagar: राज्यमंत्री राजेश नागर ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

BY: • LAST UPDATED : November 22, 2024

Inkhabar Haryana, Rajesh Nagar: फरीदाबाद जिले के गांव मोटूक के ग्रामीणों ने अपने कूड़ा घर के खिलाफ समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने कूड़ा घर के कारण हो रही असुविधाओं और स्वास्थ्य समस्याओं का उल्लेख करते हुए समाधान की मांग की थी।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लिया

राज्यमंत्री राजेश नागर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, चंडीगढ़ के अधिकारियों और फरीदाबाद निगम कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही राज्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं मौके का निरीक्षण करने के लिए कल वहां जाएंगे।

गांव के मुद्दे को लेकर राज्यमंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर कार्य कर रही है और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह कूड़ा घर को अन्य किसी स्थान पर शिफ्ट करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

बीजेपी जनता के हित में करती काम

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद राज्यमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की दिशा में कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार हमेशा जनता के हित में काम करती है और वह हर संभव प्रयास करेंगे ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।