Advertisement
Advertisement
होम / Rakesh Tikait: कैथल के गांव कुलतरण में पहुंचे राकेश टिकैत, MSP और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Rakesh Tikait: कैथल के गांव कुलतरण में पहुंचे राकेश टिकैत, MSP और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

BY: • LAST UPDATED : January 28, 2025
Inkhabar Haryana, Rakesh Tikait: हरियाणा के कैथल जिले के कुलतरण गांव में किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया। टिकैत यहां एक किसान के देहांत पर पहुंचे थे, लेकिन इस मौके को उन्होंने किसानों के हक और MSP पर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने के लिए इस्तेमाल किया। उनके भाषण ने किसानों के बीच उत्साह और संघर्ष की नई लहर पैदा कर दी।

MSP और किसानों के मुद्दों पर तीखा प्रहार

राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि दलजीत दल्लेवाल के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन पर सरकार से बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को इस मुद्दे पर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बैठक होगी। टिकैत ने कहा कि हम जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि बातचीत के जरिए समाधान निकले।” उन्होंने किसानों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सरकार को चेताया कि अगर समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

बड़े व्यापारियों की माफी और किसानों की अनदेखी

टिकैत ने बड़े व्यापारियों के कर्ज माफ किए जाने और किसानों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार केवल बड़े व्यापारियों का कर्ज माफ कर रही है। गांवों और देहातों के छोटे दुकानदार और किसान मजदूरों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। साप्ताहिक बाजारों को बंद करने की साजिश हो रही है, जिससे किसानों की जमीन कर्ज के बोझ तले दबती जा रही है। जल्द ही देश की 70% जमीन उद्योगपतियों के हाथों में जाने का खतरा है।

Advertisement

किसानों के संघर्ष का संकेत

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान यह स्पष्ट हो चुका था कि सरकार किसानों के हितों के लिए चिंतित नहीं है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि किसान अपने अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।