Advertisement
Advertisement
होम / Ram Rahim on furlough: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिला 21 दिन की फरलो, वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं से की ये अपील

Ram Rahim on furlough: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिला 21 दिन की फरलो, वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं से की ये अपील

BY: • LAST UPDATED : April 9, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Ram Rahim on furlough: हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा एक बार फिर सुर्खियों में है। रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने एक बार फिर 21 दिन की फरलो (छुट्टी) दी है। ये 13वीं बार है जब राम रहीम को जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है।

21 दिन की फरलो पर जेल से रिहा

गुरमीत राम रहीम को 8 अप्रैल की सुबह 21 दिन की फरलो पर जेल से रिहा किया गया। रोहतक से निकलने के बाद वह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचे। सुबह 8:45 बजे राम रहीम आश्रम पहुंचा, जहां पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राम रहीम को सिरसा लाने के लिए उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत खुद रोहतक जेल पहुंची थी।

श्रद्धालुओं से की ये अपील

डेरा प्रमुख के आश्रम पहुंचते ही सिरसा डेरा में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हालांकि राम रहीम ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो संदेश जारी कर डेरा अनुयायियों से अपील की कि वे स्थापना दिवस पर सिरसा डेरा न आएं और ऑनलाइन माध्यम से ही जुड़े रहें। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के 29 अप्रैल को होने वाले 77वें स्थापना दिवस की बधाई भी दी।

Advertisement

इसे पहले जनवरी में आए थे बाहर

यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को किसी खास मौके पर पैरोल या फरलो दी गई हो। इससे पहले भी उसे जनवरी 2024 में 30 दिन की पैरोल दी गई थी। खास बात यह है कि हर बार पैरोल या फरलो किसी महत्वपूर्ण धार्मिक या राजनीतिक मौके से पहले दी जाती रही है, चाहे वो चुनाव हों या डेरा से जुड़े बड़े आयोजन।

Advertisement

लेटेस्ट खबरें