




गुरमीत राम रहीम को 2017 में दुष्कर्म और अन्य अपराधों के मामलों में दोषी ठहराया गया था। जेल में बंद होने के बाद यह उनकी 12वीं पैरोल है। इससे पहले भी विभिन्न कारणों से उन्हें अस्थायी रिहाई दी गई है। उनकी पैरोल अक्सर सवालों और विवादों का कारण बनती रही है।
इस बार भी प्रशासन ने पैरोल की प्रक्रिया को पूरी तरह से गोपनीय रखा। सुबह जल्दी जेल से निकाले जाने के कारण किसी को भनक नहीं लगी। राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया और सिरसा स्थित उनके डेरा तक पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक, राम रहीम इस बार सिरसा के डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में रहेंगे। यह स्थान उनके अनुयायियों का प्रमुख केंद्र है। हालांकि, प्रशासन ने उनके डेरे में रहने की जानकारी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
राम रहीम की बार-बार होने वाली रिहाई पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। उनकी पैरोल को लेकर आरोप लगते हैं कि इसे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आगामी चुनावों के मद्देनजर भी इस पैरोल को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।




