Advertisement
Advertisement
होम / Rampal Majra: “25 सितंबर को ताऊ देवीलाल का सम्मान समारोह इस बार रोहतक में मनाया जाएगा”- रामपाल माजरा

Rampal Majra: “25 सितंबर को ताऊ देवीलाल का सम्मान समारोह इस बार रोहतक में मनाया जाएगा”- रामपाल माजरा

BY: • LAST UPDATED : August 6, 2025
Inkhabar Haryana, Rampal Majra: हरियाणा की राजनीति में इन दिनों इनलो फिर से अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद में जुटी है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने एक खास बातचीत में आगामी रणनीति, ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह और विपक्षी दलों की भूमिका को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।

25 सितंबर को रोहतक में होगा ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह

रामपाल माजरा ने बताया कि इस साल ताऊ देवीलाल जी का सम्मान समारोह 25 सितंबर को रोहतक में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और मैं स्वयं 16 अगस्त से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। हम हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

विधानसभा सत्र में उठेंगे जनहित से जुड़े मुद्दे

रामपाल माजरा ने स्पष्ट किया कि INLD का फोकस केवल आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सदन के भीतर भी जनहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉनसून सेशन में हमारे विधायक हरियाणा की बिगड़ती कानून व्यवस्था, चरमराती अर्थव्यवस्था और किसानों की बर्बाद फसलों जैसे मुद्दों को विधानसभा में जोरशोर से उठाएंगे।

Advertisement

कांग्रेस बनी है मूकदर्शक

विधानसभा में विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए रामपाल माजरा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस खुद को मुख्य विपक्षी दल कहती है लेकिन उसकी भूमिका बेहद निराशाजनक रही है। वे विधानसभा में ज़रूरी मुद्दे उठाने की बजाय टाइमपास और शेरो-शायरी में लगे रहते हैं। जनता की आवाज़ को बुलंद करने का जिम्मा जो विपक्ष पर होता है, उसे कांग्रेस ने कभी गंभीरता से नहीं निभाया।”