Advertisement
Advertisement
होम / Ranbir Gangwa on Bhakra Dam: “हरियाणा को मिलेगा जल अधिकार”, रणबीर गंगवा का भाखड़ा ब्यास मुद्दे पर बड़ा बयान

Ranbir Gangwa on Bhakra Dam: “हरियाणा को मिलेगा जल अधिकार”, रणबीर गंगवा का भाखड़ा ब्यास मुद्दे पर बड़ा बयान

BY: • LAST UPDATED : May 27, 2025
 Inkhabar Haryana, Ranbir Gangwa on Bhakra Dam: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में हरियाणा के अधिकारी की नियुक्ति और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती को लेकर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को हरियाणा के जल अधिकारों की दिशा में एक अहम कदम करार दिया।

हरियाणा को मिलेगा हक़

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले भी भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में हरियाणा के अधिकारी नियुक्त होते रहे हैं, लेकिन पंजाब द्वारा पानी की आपूर्ति में एकतरफा और गैरकानूनी दखल ने हरियाणा को जल संकट में डाल दिया था। पानी का पूरा नियंत्रण पंजाब सरकार के हाथ में था। इसी वजह से हमें पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।

अब, हरियाणा के अधिकारी की BBMB में पुनर्नियुक्ति और CISF की तैनाती के बाद स्थिति में सुधार आया है। 10,000 क्यूसेक पानी की मांग हमने की थी और अब हमें वो पानी मिल रहा है। CISF की तैनाती के बाद अब कोई राज्य एकतरफा निर्णय नहीं ले पाएगा। हरियाणा को उसका हक़ मिलेगा।

Advertisement

कांग्रेस पर तीखा हमला

बातचीत के दौरान रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा हालत बेहद खराब है। कांग्रेस अब नेता-विहीन पार्टी बन चुकी है। पार्टी का कोई संगठनात्मक ढांचा नहीं बचा है, और पिछले सात महीनों से वे नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं कर पाए। गंगवा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है, और यही कारण है कि पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है।

जल चोरी पर सख़्ती

रणबीर गंगवा ने बताया कि हरियाणा सरकार अब पानी की चोरी पर रोक लगाने के लिए एक सख़्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। हम विचार कर रहे हैं कि जिस प्रकार सिंचाई विभाग का एक कानून है, उसी तर्ज पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) भी एक एक्ट लाए।