Inkhabar Haryana, Rekha Sharma: राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने गुरुवार को गन्नौर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित किया और जमकर डांस किया। हरियाणावी लोकगीत पर थिरकते हुए उनका वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा महिलाओं के साथ हरियाणवी लोकगीत पर डांस कर रही हैं।
स्थानीय महिलाओं और नेताओं ने किया स्वागत
यहां पूर्व विधायक निर्मल चौधरी के आवास पर रेखा शर्मा पहुंची, जहां महिलाएं ने पारंपरिक वेशभूषा में हरियाणवी लोकगीत पर डांस करते हुए रेखा शर्मा का स्वागत किया। लोकगीत सुन रेखा शर्मा खुद को रोक नहीं पाईं। फिर वो भी इन महिलाओं के साथ डांस करने लगी। उनका डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व लोकसभा सांसद रमेश कौशिक, सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरमैन सुमित्रा चौहान और स्थानीय महिलाओं ने फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं का किया उल्लेख
रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्यरत है। उन्होंने आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये योजनाएं करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा में लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।