Advertisement
Advertisement
होम / Renu Bhatia on Professor Comment on Sophia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला आयोग ने प्रोफेसर को भेजा नोटिस, 14 मई को तलब

Renu Bhatia on Professor Comment on Sophia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला आयोग ने प्रोफेसर को भेजा नोटिस, 14 मई को तलब

BY: • LAST UPDATED : May 13, 2025
Inkhabar Haryana, Renu Bhatia on Professor Comment on Sophia Qureshi: देश की पहली महिला अधिकारी के रूप में अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का नेतृत्व कर चुकीं कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हरियाणा में विवाद गरमा गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने अशोका यूनिवर्सिटी के एक एसोसिएट प्रोफेसर को नोटिस जारी कर 14 मई को तलब किया है।

महिला आयोग की कड़ी प्रतिक्रिया

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इंडिया न्यूज़ से बातचीत में इस टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ और ‘निंदनीय’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अपने आप को पढ़ा-लिखा कहने वाला व्यक्ति एक डायनामिक महिला अधिकारी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करता है, यह बेहद शेमफुल है। हमने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर को नोटिस भेजा है और 14 मई को आयोग के कार्यालय में तलब किया है। रेनू भाटिया ने कहा कि जब उन्होंने कर्नल सोफिया की वीडियो देखी, तो उन्हें बेहद गर्व महसूस हुआ। मेरा मन हुआ कि मैं उसे गले लगा लूं। मैं उसे सैल्यूट करती हूं। वह देश की बेटी है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर गरमाया मामला

सोशल मीडिया पर कर्नल सोफिया के खिलाफ की गई एक पोस्ट को लेकर लोगों में आक्रोश है। यह टिप्पणी एक प्रोफेसर द्वारा की गई बताई जा रही है, जो अशोका यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। कई लोगों ने इसे महिला गरिमा और सैन्य अधिकारियों की प्रतिष्ठा पर सीधा हमला बताया है। राज्य महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। यह मामला एक सशक्त और प्रेरणादायी महिला सैन्य अधिकारी से जुड़ा है, इसलिए आयोग पूरी गंभीरता से इसे देख रहा है।