Advertisement
Advertisement
होम / Retire Commander Reaction on Operation Sindoor: भारत सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड कांमडर मनोज नरवणे का बड़ा बयान, कहा-“यह तो सिर्फ ट्रेलर…”

Retire Commander Reaction on Operation Sindoor: भारत सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड कांमडर मनोज नरवणे का बड़ा बयान, कहा-“यह तो सिर्फ ट्रेलर…”

BY: • LAST UPDATED : May 7, 2025
Inkhabar Haryana, Retire Commander Reaction on Operation Sindoor: भारतीय सेना की हालिया कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। फरीदाबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी मनोज नरवणे ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने सटीक और साहसिक हमला कर यह साबित कर दिया है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि यह कार्रवाई मात्र एक ट्रेलर है, असली पिक्चर तो अभी बाकी है।

वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन को सराहा

रिटायर्ड विंग कमांडर और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का कहना है कि भारत की इस रणनीतिक और सटीक जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान और वहां पनप रहे आतंकियों को एक स्पष्ट संदेश दे दिया है। सेना ने चिन्हित किए गए आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर यह दिखा दिया कि भारतीय सेना न सिर्फ तैयार है, बल्कि हर हमले का करारा जवाब देने में सक्षम भी है।

भारत ने दिया आतंकवाद को मुहतोंड़ जवाब

सेना अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। अगर पाकिस्तान या आतंकवादी फिर से कोई हिमाकत करते हैं, तो भारतीय सेना उससे कहीं ज़्यादा कठोर और निर्णायक जवाब देगी। उनका कहना है कि अब वक्त आ गया है जब दुश्मन को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाए, ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।