Advertisement
Advertisement
होम / Samadhan Camp: समाधान शिविर में आई महिला के निकले आंसू, कार्यालयों के चक्कर लगा हुई परेशान

Samadhan Camp: समाधान शिविर में आई महिला के निकले आंसू, कार्यालयों के चक्कर लगा हुई परेशान

BY: • LAST UPDATED : October 23, 2024

Samadhan Camp: फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां कई लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसी बीच, हरनाम सिंह कॉलोनी की रहने वाली लक्ष्मी देवी भी आईं। उन्होंने शिकायत की कि उनके परिवार का पहचान पत्र (पीपीपी) में आय ज्यादा दर्शाई गई है। लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पति और बेटा मजदूरी करते हैं, लेकिन उनकी आय 1.80 लाख से तीन लाख रुपये दिखा रखी है।

भावुक होकर लगी रोने

महिला ने जब इस बारे में अधिकारियों से बात की, तो उन्होंने कहा कि पति और बेटे की आय के अनुसार ही रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इस पर लक्ष्मी देवी काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं। महिला ने अधिकारियों से कहा कि उनकी बेटों की आईडी अलग की जाए, ताकि आय कम हो सके। इस पर जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि दो महीने पहले आईडी अलग करने का विकल्प उपलब्ध था, लेकिन अब वह विकल्प बंद हो चुका है। उन्होंने बताया कि अगर ऐसा कोई विकल्प फिर से आएगा, तभी आय में बदलाव किया जा सकेगा।

कार्यालयों के चक्कर काट हुई परेशान

लक्ष्मी देवी ने अधिकारियों को बताया कि वह कई बार कार्यालयों के चक्कर काट चुकी हैं और इस प्रक्रिया से बहुत परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर कुछ लोग छह हजार रुपये लेकर पीपीपी में काम कर रहे हैं। इस पर डीएमसी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई ऐसा कर रहा है, तो उन्हें शिकायतें दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Water Supply: विधायक जस्सी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, एसडीओ और जेई को सस्पेंड करने की सिफारिश