Advertisement
Advertisement
होम / Shaheed Jeevan Singh: शहीद जीवन सिंह की अंतिम विदाई, गांव में छाया मातम

Shaheed Jeevan Singh: शहीद जीवन सिंह की अंतिम विदाई, गांव में छाया मातम

BY: • LAST UPDATED : October 26, 2024

Shaheed Jeevan Singh: हरियाणा के सिरसा गांव रोहण में मातम छा गया जब राइफलमैन जीवन सिंह राठौड़ (28) कश्मीर के गुलमर्ग में एक आतंकी हमले में शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को गांव लाया गया, जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जीवन सिंह चार बहनों के इकलौते भाई थे और उनकी दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र चार और दो साल है। उनकी बड़ी बेटी अनन्या ने अपने पिता को मुखाग्नि दी, जिससे हर किसी की आंखों में आंसू आ गए।

2016 में सेना में हुए थे भर्ती

जीवन सिंह ने 2016 में सेना में भर्ती होकर राजपूताना राइफल्स में तैनाती हासिल की थी। जब शहीद होने की सूचना मिली, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार और पड़ोसी गांवों के लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंचे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कंवरदीप सिंह और डीएसपी अर्शदीप सिंह ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

परिवार के बाकि कई लोग भी है सेना में

जीवन के पिता सुखदेव सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि आज उन्होंने अपना बेटा खो दिया है, जबकि उनकी बहनों ने अपना भाई। यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे गांव का है। जीवन सिंह के चाचा भी सेना में रहे हैं, और उनके ताऊ का एक लड़का भी सेना में और दूसरा पंजाब पुलिस में तैनात है।जीवन सिंह की शहादत से पूरे गांव में गर्व और दुख का मिश्रण है। उनकी याद हमेशा लोगों के दिलों में रहेगी।

Advertisement

Sonipat Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में हुई, बाइक सवार तीन युवकों की मौत