




Inkhabar Harayana, Shaurya Samman 2025: देश की वीरता और संस्कृति को सम्मानित करने का एक विशेष आयोजन इंडिया न्यूज और ITV नेटवर्क द्वारा किया गया। शौर्य सम्मान कार्यक्रम, जहां 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया, वहीं विभिन्न सैन्य ऑपरेशनों में भाग लेने वाले सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सांसद कार्तिकेय शर्मा और डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा रहें मौजूद।
शौर्य सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से ITV नेटवर्क ने देश के प्रति शहीदों के योगदान को सम्मानित करने का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में उन परिवारों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। यह आयोजन केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से देशवासियों को यह संदेश दिया गया कि शहीदों का बलिदान हमेशा अमर रहेगा।
शौर्य सम्मान के बाद प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस धार्मिक आयोजन को डिजिटल युग में ले जाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1.5 लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं और डिजिटल मैप तैयार किया गया है ताकि मेले में प्रवेश और निकास आसान हो सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेले को “डिजिटल कुंभ” के रूप में प्रस्तुत करते हुए इसे उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतीक बताया। 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद के साथ, यह आयोजन न केवल एक धार्मिक पर्व होगा, बल्कि राज्य की आयोजन क्षमता का भी प्रदर्शन करेगा।
ITV नेटवर्क ने शहीदों और कुंभ मेले पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भलीभांति निभाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेटवर्क की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसे देश के लिए प्रेरणादायक बताया।




