Advertisement
Advertisement
होम / शिमला।इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, महिलाओं को परेशान करने वाली योजना बनकर रह गई : नंदा

शिमला।इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, महिलाओं को परेशान करने वाली योजना बनकर रह गई : नंदा

BY: • LAST UPDATED : September 8, 2024
Inkhabar Haryana, शिमला। भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को अपनी गारंटियों से पलटने की आदत सी हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनावी बेला में वादे करो और उसके बाद उनको तोड़-मरोड़ लो, कांग्रेस पार्टी की यह ही प्रवृति हो गई है। नंदा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने गत दिन विधानसभा में जानकारी दी की अब परिवार की सिर्फ एक ही महिला को 1500 रुपये‌ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में आना था तो प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री समेत तमाम कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं से वादा किया था कि हिमाचल के सभी महिलाओं को 1500 रुपए मिलेंगे। घर में चाहे 6 महिलाएं हो, उन सबको यह राशि मिलेगी और अब यह पलटू सरकार अपने वादे से पलट गई है।

2,384 आवेदन पात्रता पूरी न होने पर रद्द

नंदा ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। डेढ़ साल में योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की कुल 7,88,784 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 2284 लाख रुपये का प्रावधान योजना के तहत किया गया है। अब तक कुल 28,249 महिलाओं को राशि जारी हुई है। 2,384 आवेदन पात्रता पूरी न होने पर रद्द किए गए। उन्होंने कहा कि अब तो महिलाओं से दिया गया पैसा भी वापिस मांगा जा रहा है।

महिलाओं को परेशान करने वाली योजना बनकर रह गई

करण नंदा ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, महिलाओं को परेशान करने वाली योजना बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी नेताओं ने भी सरकार पर चुनावी गारंटी को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपनी गारंटी में 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1,500 रुपये देने की बात कही थी। अब सिर्फ 28 हजार महिलाओं को पैसा जारी हुआ है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जुमले कहे। झूठी गारंटी के माध्यम से महिलाओं को ठगा गया है।