Advertisement
Advertisement
होम / Sikh community Demands: विधायक से मिले सिख समुदाय के प्रतिनिधि, कई महत्वपूर्ण मांगें रखी सामने 

Sikh community Demands: विधायक से मिले सिख समुदाय के प्रतिनिधि, कई महत्वपूर्ण मांगें रखी सामने 

BY: • LAST UPDATED : October 22, 2024

Sikh community Demands: सोमवार को सिख समुदाय के एक शिष्टमंडल ने एडवोकेट अंग्रेज सिंह पन्नु के नेतृत्व में विधायक जगमोहन आनंद से मुलाकात की। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने विधायक का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस बातचीत में सिख समाज की कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। शिष्टमंडल ने विधायक को एक पत्र सौंपा, जिसमें पांच प्रमुख मांगें थीं।

सिख समुदाय की पांच प्रमुख मांगें

पहली मांग थी हरियाणा में पंजाबी भाषा के विकास और प्रसार के लिए ठोस कदम उठाने की। दूसरी मांग गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबियों के मामलों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का कानून बनाने की थी। तीसरी मांग थी कि 10 गुरु साहिबानों के इतिहास पर विश्वविद्यालय में एक विशेष चेयर स्थापित की जाए। चौथी मांग सिकलीगर सिखों और गरीब सिखों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाने की थी। पांचवीं और आखिरी मांग थी सिख शहीदों के इतिहास को हरियाणा शिक्षा बोर्ड में शामिल करने की।

मांगों को पूरा कराने के लिए होंगे हर संभव प्रयास- विधायक जगमोहन आनंद

विधायक जगमोहन आनंद ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस विषय पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इन मांगों को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस शिष्टमंडल में ज्ञानी गुरुमुख सिंह, रामगढ़िया एसोसिएशन के प्रधान गुरनाम सिंह, बलविंद्र सिंह, करनैल सिंह, गुरजीत सिंह आदि शामिल थे। इस बैठक से सिख समुदाय को उम्मीद है कि उनकी मांगें जल्द ही पूरी होंगी और उनकी संस्कृति और इतिहास को मान सम्मान मिलेगा।

Advertisement

Hansi Crime News: शौच के लिए गए पुलिस इंचार्ज का मिला शव, जानें क्या है पूरा मामला