




Inkhabar Haryana, Sohna News: हरियाणा के सोहना क्षेत्र के बालूदा गांव में वन्य जीव विभाग की टीम ने दो बड़े अजगरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन अजगरों को पिछले एक साल से आबादी क्षेत्र के पास स्थित खेतों में घूमते देखा जा रहा था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल था। टीम ने इन अजगरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थान पर टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। करीब 30-40 मिनट की मेहनत के बाद टीम को दोनों अजगर मिले। टीम ने सावधानीपूर्वक दोनों अजगरों को पकड़ा और उन्हें आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित पहाड़ी इलाके में छोड़ दिया।अजगरों की पकड़ से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। स्थानीय किसानों ने वन्य जीव विभाग और पुलिस टीम का आभार जताया, क्योंकि इन अजगरों के कारण खेती और अन्य कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही थी।




