Advertisement
Advertisement
होम / Sonam Raghuvanshi Brothers Statement: सोनम रघुवंशी केस में आया नया अपेडट, भाई ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- “राज से तीन साल से राखी बांधती…”

Sonam Raghuvanshi Brothers Statement: सोनम रघुवंशी केस में आया नया अपेडट, भाई ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- “राज से तीन साल से राखी बांधती…”

BY: • LAST UPDATED : June 11, 2025
Inkhabar Haryana, Sonam Raghuvanshi Brothers Statement: मेघालय के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब बेहद चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार कर लिया है कि उसी ने अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने सोनम का सामना कथित प्रेमी राज कुशवाहा से करवाया तो उसने साजिश की बात कबूल ली।

इस मामले में सोनम समेत चार आरोपी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और एक अन्य फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें मेडिकल परीक्षण के बाद आज शिलॉंग कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड की मांग करेगी ताकि साजिश के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

परिवार में ग़म और गुस्से का माहौल

इधर, इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पर भी मातम का माहौल है। सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद, जो शुक्रवार को राजा के घर पहुंचे, ने मीडिया से बात करते हुए अपनी बहन के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया। गोविंद ने साफ तौर पर कहा कि राजा मेरा बहुत प्रिय था। अगर सोनम दोषी है, तो उसे सीधे फांसी दी जाए। उन्होंने बताया कि सोनम का राज कुशवाहा से कोई प्रेम संबंध नहीं था, बल्कि वह उसे तीन साल से राखी बाँधती आ रही थी। राज उसे दीदी कहता था और अब अगर वही उसकी मौत की वजह बनी है तो यह बेहद शर्मनाक है। हमने सोनम से सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। राजा के परिवार से माफी माँगता हूँ।

Advertisement

राजा रघुवंशी की मां, उमा रघुवंशी, जो अभी तक गहरे सदमे में हैं, ने मीडिया से बातचीत में भावुक होकर कहा कि मुझे सिर्फ अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। उसके साथ क्या गलत किया था उसने, जो उसे इतनी बेरहमी से मारा गया? दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस जांच में जुटी

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक ने कहा कि फिलहाल पूछताछ और सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। सोनम की भूमिका स्पष्ट होती जा रही है, लेकिन अभी कई बिंदुओं की पुष्टि बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

Petrol Pump Machine Overheating in Kaithal: कैथल में भीषण गर्मी का असर, पेट्रोल पंपों पर मशीनें हुईं गर्म, मोटर ठंडा करने के लिए बर्फ और बोरी का सहारा